UNVIERSAL News PLATFORM
Search • Browse • Read • Engage • FREE NEWS/Dating/Properties/Post/Info/ADs/Buy/Sell/Jobs etc.,

!! खास खबर / ब्रेकिंग न्यूज़ !!

* Shatranj Rating www.Shatranj.Top is doing great job for Chess Players by providing Rating, Gifts & JOB Guarantee Opportunities

* AI महाकुंभ.. मोदी देंगे दुनिया को डिजिटल मंत्र! दिल्ली ।

* पीएम बनते ही तारिक ने भारत के दुश्मन को लगाया ठिकाने!Tarique Rahman Big Action Yunus| Bangladesh

*www.KhabarOnline.Top is making wonders in NEWS Industry.


आज :1095740 - 55 - परिणाम दिवस

ADvertise HERE

← पिछे जाने के लिए

खबर / पोस्ट / जानकारी / विज्ञापन
दिनांक : 📅 1095740 - 6 - मनोरंजन दिवस |

| 2026-01-17 | 👁️ 2337 |

नोएडा, 17 जनवरी 2026: नोएडा इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हुई प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्लूएल) 2026 के उद्घाटन मुकाबले में हरियाणा थंडर्स ने अपने अभियान की शानदार
शुरुआत करते हुए पंजाब रॉयल्स को 7–2 से करारी शिकस्त दी।
विभिन्न भार वर्गों में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए हरियाणा थंडर्स ने शुरुआत में ही बढ़त बनाते हुए अंत तक मुकाबले को पूरी तरह नियंत्रण में बनाए रखा। बेहतरीन रणनीति और
आक्रामक खेल का शानदार मिश्रण पेश करते हुए टीम ने अपने खिताबी इरादों का स्पष्ट संकेत दिया। वहीं पंजाब रॉयल्स संघर्ष करते नजर आई।
मुकाबले की शुरुआत पुरुषों के 86 किग्रा वर्ग में अशिरोव अशरफ ने की, जिन्होंने कड़े मुकाबले में टारियल जी को 6–5 से हराकर टीम के लिए मजबूत आधार तैयार किया।
हालांकि पंजाब को पुरुषों के 74 किग्रा वर्ग में चंद्रमोहन की बदौलत जवाबी सफलता मिली, जिन्होंने परविंदर को 13–6 से पराजित किया, लेकिन इसके बाद हरियाणा थंडर्स ने दोबारा बढ़त
हासिल कर ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
रात का सबसे खास प्रदर्शन नेहा सांगवान का रहा, नेहा ने महिला 57 किग्रा वर्ग में पंजाब की कप्तान रोकसाना ज़सीना के खिलाफ 8–0 की शानदार जीत दर्ज की, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द
मैच’ चुना गया।
इसके बाद इरीना कोल्यादेंको ने महिला 62 किग्रा वर्ग में एना गोडिनेज़ को 15–2 से मात देकर हरियाणा की पकड़ और मजबूत कर दी। पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में अंकुश ने चिराग को 5–2 से
हराया। वहीं पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में तुमुर तुल्गा ने इस्लाम गुसेइनॉव को 15–0 से पराजित है करते हुए मुकाबले को एकतरफा कर दिया।
महिला 76 किग्रा वर्ग में काजल और प्रिया मलिक के बीच मुकाबला 2–2 की बराबरी पर समाप्त हुआ, लेकिन पंजाब की वापसी की उम्मीदों को उस समय करारा झटका लगा जब महिला 53 किग्रा वर्ग में युई
सुसाकी को हंसिका लांबा के खिलाफ वॉकओवर मिला।
पंजाब रॉयल्स को एक और जीत पुरुषों के 125 किग्रा वर्ग में दिनेश ने दिलाई, जिन्होंने अनिरुद्ध गुलिया को 7–3 से हराया, हालांकि तब तक मुकाबला पूरी तरह हरियाणा के पक्ष में जा चुका
था।
वीआरएमएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी के स्वामित्व वाली हरियाणा थंडर्स की शानदार शुरुआत पर प्रतिक्रिया देते हुए टीम की मालकिन प्रेरणा बांका ने कहा कि, "यह जीत
हमारे पहलवानों और सपोर्ट स्टाफ की पिछले कुछ महीनों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। यह सिर्फ शुरुआत है, लेकिन आज जिस इरादे और आत्मविश्वास के साथ टीम ने खेला, यही निडरता, अनुशासन और
सफलता की भूख हरियाणा थंडर्स की पहचान है। हमें विश्वास है कि हमारी टीम अंत तक जाएगी और लीग में एक अलग पैमाना सेट करेगी।"

खबर कि अन्य लिंक :




  

टिप्पणी (0)

Sponsored / Featured Ads

Contact for ADS
8748888103/100
Sponsored by People of Universe