खबर / पोस्ट / जानकारी / विज्ञापन
दिनांक : 📅 1095740 - 6 - मनोरंजन दिवस |
| 2026-01-17 |
👁️ 2863 |
*नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया
*रिपोर्ट जयप्रकाश यादव ब्यूरो हेड उत्तर
2079 वाहन चेक, 464 का चालान, तो वहीं 7 वाहन हुई सीज
गोरखपुर/ नेपाल सीमा से जुड़े जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन के निर्देश पर 15 जनवरी 2026 को विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान जोन के अंतर्गत आने वाले नेपाल बॉर्डर से सटे सभी जनपदों के सीमावर्ती थानों में एक साथ संचालित किया गया।
एडीजी गोरखपुर जोन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि अभियान के दौरान पर्याप्त संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों को तैनात कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच सुनिश्चित की जाए। निर्देशों के अनुपालन में सीमावर्ती थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान कुल 2079 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 464 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 7 वाहनों को सीज किया गया। इस कार्रवाई के अंतर्गत कुल ₹36,85,050 का सम्मन शुल्क जमा कराया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस विशेष अभियान का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, तस्करी, संदिग्ध आवागमन और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। नियमित और सघन चेकिंग से न केवल अपराधियों पर दबाव बनेगा, बल्कि आमजन में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत होगा।
अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन ने संबंधित जनपदों के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएं, ताकि नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा सके। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और चेकिंग के दौरान पुलिस को सहयोग प्रदान करें।
खबर कि अन्य लिंक :