आज दिनांक 28-01-2026 को ग्राम - ढोगही में गन्ना की वैज्ञानिक ढंग से खेती करने वाले चाणक्य किसान सेवा संस्थान- गोंडा के अध्यक्ष एवं प्रगतिशील कृषक श्री शुक्ला प्रसाद शुक्ला जी के प्लाट का निरीक्षण ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक - बलरामपुर श्री संजय कुमार सिंह द्वारा किया गया प्लाट पर गन्ना+चना, गन्ना+मटर, गन्ना+ लाही, गन्ना की उन्नतिशील प्रजातियों, कृषि यंत्रों, वर्मी कम्पोस्ट प्लांट, ड्रिप इरिगेशन आदि का अवलोकन किया गया, ग्राम - ढोंगही में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित "अभिनव महिला स्वयं सहायता समूह" के सीडलिंग उत्पादन में महिला पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देकर प्रोत्साहित किया, प्रशिक्षण शिविर एवं प्लाट पर कई प्रगतिशील कृषकों सहित गन्ना पर्यवेक्षक बृजकिशोर मिश्रा, दीनानाथ यादव, कृष्ण चंद्र चौधरी गन्ना विकास परिषद -बलरामपुर उपस्थित रहे।
Sponsored / Featured Ads
Contact for ADS
8748888103/100
Sponsored by People of Universe