UNVIERSAL News PLATFORM
Search • Browse • Read • Engage • FREE NEWS/Dating/Properties/Post/Info/ADs/Buy/Sell/Jobs etc.,

!! खास खबर / ब्रेकिंग न्यूज़ !!

* Shatranj Rating www.Shatranj.Top is doing great job for Chess Players by providing Rating, Gifts & JOB Guarantee Opportunities

* AI महाकुंभ.. मोदी देंगे दुनिया को डिजिटल मंत्र! दिल्ली ।

* पीएम बनते ही तारिक ने भारत के दुश्मन को लगाया ठिकाने!Tarique Rahman Big Action Yunus| Bangladesh

*www.KhabarOnline.Top is making wonders in NEWS Industry.


आज :1095740 - 55 - परिणाम दिवस

ADvertise HERE

← पिछे जाने के लिए

खबर / पोस्ट / जानकारी / विज्ञापन
दिनांक : 📅 1095740 - 8 - खेल दिवस |

| 2026-01-19 | 👁️ 4480 |

''श्री गणेशाय नमः'' ।। श्री : ।। “नमश्चण्डिकायै नमः”
सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके,
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते॥

॥ शुभ सूचना ॥
चैत्र नवरात्र नवसंवत्सर के पावन शुभ अवसर पर दिनांक 19 मार्च से 26 मार्च 2026 के मध्य
श्री श्री दिव्य नवचण्डी पंचकुण्डीय हवनात्मक यज्ञ एवं मनोकामना कलश स्थापना

आप सभी धर्मप्रेमी भक्तजनों को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि चैत्र नवरात्र नवसंवत्सर में
श्री शिव-शंभु दादा दरबार, ग्राम नेर में विगत 12 वर्षों से दादा जी निरंतर फलाहार व दुग्धाहार पर रहकर माता की ज्वारें अपने शरीर में धारण करते हुए साधनारत हैं। अपनी दिव्य साधना के माध्यम से वे असाध्य रोगों से पीड़ित भक्तों का उपचार कर माता की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण कराते हैं।
यहाँ प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि में भक्तजनों द्वारा 52 मनोकामना कलशों की स्थापना की जाती है। इस वर्ष माता रानी की विशेष कृपा से लोककल्याण एवं धर्मवृद्धि के पावन उद्देश्य से दिव्य नवचण्डी पंचकुण्डीय हवनात्मक यज्ञ एवं मनोकामना कलश स्थापना का आयोजन किया जा रहा है।
समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुजन यज्ञ-दर्शन एवं पुण्य-लाभ हेतु सादर आमंत्रित हैं।
॥ कार्यक्रम विवरण ॥
दिनांक 19 मार्च 2026
प्रायश्चित्त संकल्प, पंचांग पीठ पूजन, जल-कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, देव वाहन, मंडप पूजन आदि एवं यज्ञ आरंभ।
दिनांक 26 मार्च 2026
देव पूजन, मंडप पूजन, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ द्वारा विशेष आहुति, हवन पूर्णाहुति एवं उत्तर पूजन।
ज्वारों का विसर्जन, एवं भंडारा महाप्रसाद

यज्ञ - समय - सूचना
प्रातः शुभबेला में 08 बजे से 12 बजे तक
दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक

॥ यज्ञाचार्य ॥
पं. निशांत कृष्ण जी मिश्रा शास्त्री
यज्ञ ब्रम्हा
पं. प्रशांत जी मिश्रा शास्त्री
(ज्योतिष, कर्मकाण्ड, अनुष्ठान एवं पूजन विधि संस्थान, नेर, छिंदवाड़ा)
यज्ञ संरक्षक – श्री हनुमान जी महाराज
आयोजक – श्री शिव-शंभू धाम दरबार सेवा समिति, ग्राम नेर
सहयोगी – समस्त क्षेत्रवासी
निवेदक – समस्त भक्त श्रद्धालुजन
कार्यक्रम स्थल – श्री शिव-शंभू धाम दादा दरबार, ग्राम नेर जमुनिया, छिंदवाड़ा (म.प्र.)
नोट – कार्यक्रम में आप सभी तन-मन-धन से सहयोग प्रदान कर पुण्य-लाभ प्राप्त करें।
माता रानी आपकी समस्त मनोकामनाएँ पूर्ण करें।
जय माता दी ॥
यज्ञ में यजमान बनने के लिए नीचे दिए गए नम्बरों पर आप सम्पर्क कर सकते हैं

संपर्क सूत्र ----

खबर कि अन्य लिंक :




  

टिप्पणी (0)

Sponsored / Featured Ads

Contact for ADS
8748888103/100
Sponsored by People of Universe